उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News: बस्ती में लाइसेंसी हथियारों को लेकर डीएम का कड़ा रुख, आचार संहिता के बीच दिया अल्टीमेटम

Basti News: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम अंद्रा वामसी पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. उन्होने शस्त्र लाइसेंसियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 लाइसेंस निरस्त किए हैं

बस्ती में आदर्श आचार संहिता के बीच डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. लाइसेंस धारी बंदूकों पर कार्रवाई करते हुए 94 लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, तो वहीं 306 शस्त्र लाइसेंसी को दो दिनों में जमा करने के अल्टीमेटम भी दिए हैं. ऐसे में डीएम को लेकर लाइसेंस धारकों में खलबली मची हुई है और तेजी से अपने शास्त्रों को जमा करने में जुट गए हैं.

 

 

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. उन्होने शस्त्र लाइसेंसियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, जिसके बाद असलहा रखने वालों के होश उड़े हुए हैं. इनका लाइसेंस यूं ही नहीं निरस्त हुआ है, डीएम के बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद ज्यादातर लोगों ने अपने असलहे नहीं जमा किए, कई तो ऐसे हैं जो लाइसेंस ले रखें हैं लेकिन उनके पास असलहे तक नहीं हैं. वहीं डीएम ने इन दोनों पर कार्रवाई की है.

 

डीएम ने उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान में बाधक अराजक तत्वों के विरुद्ध 107/16 व 151 की कार्रवाई सुनिश्चित करें. गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर करने वाले अपराधियों की सूची तत्काल प्रेषित करें व आबकारी एक्ट की धारा 72 के तहत अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें. डीएम ने समीक्षा में पाया कि लगभग 80 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा हो गए हैं, फिर भी पैकोलिया में 88, कप्तानगंज में 82, सोनहा में 74 तथा वाल्टरगंज में 62 शस्त्र जमा करने के लिए अवशेष हैं. उन्होंने बताया कि अबतक विभिन्न कारणों से कुल 94 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं. 306 शस्त्र लाइसेंस धारकों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहते हैं कि इन्हें जमा नहीं किया जाता है, तो इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

 

डीएम ने ईओ नगर पालिका सत्येंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किसान इंटर कॉलेज के कमरों की मरम्मत 4 अप्रैल तक सुनिश्चित कराएं. इसी प्रकार कंट्रोल रूम की व्यवस्था मुकम्मल करें और मंडी समिति में स्ट्रांग रूम का कायाकल्प 4 अप्रैल तक पूरा कराएं. 5 अप्रैल को इन तीनों स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा

Related Articles

Back to top button