उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: चेकिंग के नाम पर न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोकी, बदसलूकी, मौके पर पहुंचे SDM, सिपाहियों पर गिर सकती है गाज

Meerut News : मेरठ के बहसूमा में चेकिंग के नाम पर महिला न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोक ली गई। वहीं, मौके पर पहुंचे उप-जिलाधिकारी मवाना ने मामले की पूरी जानकारी ली।

मेरठ जनपद के बहसूमा में कस्बा स्थित बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक महिला न्यायिक अधिकारी की गाड़ी रोक ली। गाड़ी के चालक ने पुलिसकर्मियों को न्यायिक अधिकारी का परिचय भी दिया, लेकिन इसके बाद भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहा।

बताया गया कि काफी देर तक पुलिसकर्मियों और चालक के बीच बहस भी हुई। मामले की जानकारी उप-जिलाधिकारी मवाना तक पहुंची तो वे भी मौके पर आ गए।

पुलिस अधिकारियों से तीनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, बुधवार रात तक तीनों सिपाहियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button