उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur News: आपके काम की खबर- शहर के इन इलाकों में आज रहेगी कटौती, भर लें टंकी में पानी, नहीं होगी परेशानी

तारामंडल बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान पंच मुखी हनुमान मंदिर, जीडीए ऑफिस के सामने, तारामंडल, दाउदपुर, नहर रोड, विवेकपुरम, जीडीए ऑफिस के सामने और गौतमन विहार इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ये जानकारी एसडीओ गोलघर ऐश्वर्य सिंह ने दी।

वहीं, विद्युत उपकेंद्र खोराबार, सुरजकुंड, पाम पैराडाइज एवं मोहद्दीपुर में सड़क चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। क्षेत्र के रामलीला मैदान, हनुमान मंदिर, अकोलवा ताड़ीखाना क्षेत्र और गोरखनाथ से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी।

राप्ती नगर ओल्ड बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर पर इनकमिंग भूमिगत केबल डालने के लिए सुबह 11:00 से दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये जानकारी मोहद्दीपुर एक्सईन राप्तीनगर अविनाश गौतम ने दी। इस दौरान उपभोक्ता पहले से ही अपने घरों में पानी की टंकी भरकर रख लें।

Related Articles

Back to top button