उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lalu Yadav की राजद में खटपट! मंच पर ही सबके सामने भिड़ गए दो दिग्गज नेता; फिर जो हुआ…

पूर्व आइटी मंत्री इसराइल मंसूरी उस समय बिफर पड़े जब संबोधन के लिए मंच से कांटी विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी हैदर आजाद के नाम की घोषणा हुई। विधायक ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि मो.आजाद राजद में नहीं हैं फिर कार्यकर्ता को कैसे संबोधित कर सकते हैं। इसपर सम्मेलन में हो-हंगामे की स्थित उत्पन्न हो गई। दोनों के बीच खुले मंच पर नोक-झोंक हुई।

मड़वन। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने को मड़वन में बुलाई गई महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद हो गया।

स्थानीय विधायक एवं पूर्व आइटी मंत्री इसराइल मंसूरी उस समय बिफर पड़े जब संबोधन के लिए मंच से कांटी विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी हैदर आजाद के नाम की घोषणा हुई।

 

दोनों के बीच खुले मंच पर हुई नोक-झोंक

विधायक ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि मो.आजाद राजद में नहीं हैं फिर कार्यकर्ता को कैसे संबोधित कर सकते हैं। इसपर सम्मेलन में हो-हंगामे की स्थित उत्पन्न हो गई। दोनों के बीच खुले मंच पर नोक-झोंक हुई।

मुन्ना शुक्ला ने पूर्व मंत्री को समझाया

इसके बाद पूर्व मंत्री मंच को छोड़कर जाने लगे तो स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने समझाकर उन्हें उनके स्थान पर बैठाया। इस दौरान वहां वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं गायघाट विधायक निरंजन राय, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button