उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur News: एसपी सिटी के निर्देश पर एसडीेम की निजी कार सीज, जानिए पुलिस ने क्यों की ये कार्रवाई

गोरखपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को डुमरियागंज के एसडीएम की प्राइवेट कार सीज कर दी गई। गाड़ी पर हूटर और स्टीकर लगा मिलने पर एसपी (सिटी) के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित गोरखपुर में तहसीलदार रह चुके हैं।

बृहस्पतिवार को एसपी (सिटी) कृष्ण कुमार बिश्नोई रेलवे जीएम ऑफिस के पास से जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर एक प्राइवेट कार पर पड़ी, जिस पर हूटर लगा था। उन्होंने तत्काल वाहन को रोकवाकर पुलिस बुला ली।

पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने बताया कि कार, एसडीएम डुमरियागंज की है, जो पहले गोरखपुर सदर तहसीलदार भी रह चुके हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई होने के बाद एसडीएम ने संपर्क भी किया था, लेकिन तब तक कार्रवाई हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button