उत्तर प्रदेशलखनऊ

Kisan Scheme: सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, खेती के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

KCC Scheme: देश के सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य किसानों का आर्थिक बोझ कम करना है.

देश की सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना यानी केसीसी शुरू की है। इस योजना में किसानों को “किसान क्रेडिट कार्ड” दिया जायेगा। NBAARD द्वारा KCC योजना शुरू की गई है.

अगर आप किसान हैं और आपने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है तो आपको सरकार से 3 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. अगर किसानों को कृषि कार्य के लिए पैसों की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार उन्हें कर्ज उपलब्ध कराएगी. किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सबसे कम ब्याज दरों पर ऋण दिया जाएगा

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?

 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना सरकार द्वारा विशेष रूप से देश के किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार देश के सभी किसानों को खेती और पशुपालन के लिए बहुत कम ब्याज दरों पर कर्ज देती है। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी किसानों की आय में वृद्धि करना है।केसीसी योजना के जरिए देश के किसानों को 3 लाख रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता है. इसका फायदा यह है कि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कर्ज ले सकता है और उसे गांव के किसी साहूकार के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

केसीसी योजना में ब्याज दर में 3 फीसदी की छूट दी जाती है.

देश में बड़ी संख्या में किसान “किसान क्रेडिट कार्ड” का लाभ उठा रहे हैं। जिस किसान की उम्र 18 से 75 वर्ष के बीच है वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। केसीसी योजना के तहत खाद, बीज, कृषि उपकरण, मछली पालन, पशुपालन आदि सहित कृषि संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण दिया जाता है।

इस योजना के तहत किसानों को अधिकतम 3 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ऋण राशि पर अधिकतम 7 प्रतिशत ब्याज दर ही लागू की जा सकती है। इसके अलावा समय पर ऋण चुकाने पर किसान को ब्याज दर में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी

 

Related Articles

Back to top button