उत्तर प्रदेशलखनऊ

Balrampur News: 334 लाभार्थियों को आवास के लिए मिले तीन करोड़

बलरामपुर। जिले के पांच नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 334 लाभार्थियों को पक्का घर बनवाने के लिए तीन करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसे लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त धनराशि के बतौर भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास विहीन गरीब परिवारों को पक्का घर बनवाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें पहली किस्त 50 हजार रुपये, दूसरी किस्त डेढ़ लाख एवं तीसरी किस्त में पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में कई माह से आवास योजना के लाभार्थियों को किस्त की बची हुई धनराशि नहीं मिल रही थी। इससे उनके आवास का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि लाभार्थियों की शिकायत पर अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब जिले के 334 लाभार्थियों को घर बनवाने के लिए मिले तीन करोड़ एक लाख रुपये की किस्त मिल गई। इसमें 92 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 134 लाभार्थियों को दूसरी किस्त तथा 108 लाभार्थीयों को तृतीय किस्त उनके बैंक खाते में भेज दी गई है।

अब जिले के 334 लाभार्थियों को घर बनवाने के लिए मिले तीन करोड़ एक लाख रुपये की किस्त मिल गई। इसमें 92 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 134 लाभार्थियों को दूसरी किस्त

Related Articles

Back to top button