उत्तर प्रदेशलखनऊ

Nitish Kumar: ‘अरे Sorry गलती से बोल दिया…’, तुरंत टोकने पर CM नीतीश को मंच से मांगनी पड़ी माफी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने फिर से 4000 पार सीटों वाली बात दोहरा दी। उन्होंने जैसे ही ये बात कही तो पीछे खड़े पार्टी नेताओं ने उनको टोक दिया और 400 पार कहने को बोला। इस बार नीतीश हंसने लगे और मंच से ही सॉरी बोला।

पटना/नवादा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, नीतीश कुमार ने रैली में फिर से 4000 पार की बात कर दी।

दरअसल, बीते दिनों नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली कर रहे थे। उन्होंने रैली में बीजेपी के ‘400 पार’ वाले नारे का जिक्र किया, लेकिन नंबर में गलती कर दी। उत्साहित नीतीश कुमार ने बोल दिया, इस बार 4000 पार सीटें आएंगी। उनके बयान के बाद विपक्ष ने नीतीश को खूब घेरा।

 

पार्टी नेताओं ने नीतीश को टोका, CM बोले- सॉरी गलती हो गई

अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने वही गलती दोहरा दी है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने उनको तुरंत टोका और 400 पार कहने को बोला। जिसपर नीतीश की हंसी छूट गई। उन्होंने मंच से ही कहा- सॉरी गलती से बोल दिया।

क्या बोला नीतीश कुमार ने?

शुक्रवार को नवादा में रैली के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “इस बार पूरे देश में चार हजार से भी ज्यादा… अरे नहीं गलती से 4 हजार बोला गया सॉरी… 400 से ज्यादा एमपी होंगे इस बार आप समझ लीजिए। बिहार में तो सबको जिताइए एक को भी नहीं छोड़ियेगा”।

Related Articles

Back to top button