अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

खून के रिश्ते भी खून के नाम पर कस लेते हैं किनारा

बेगाने भी हो जाते हैं अपने

 

राकेश श्रीवास्तव

दैनिक जस्ट एक्शन

सदानंद तिवारी निवासी ग्राम भवानीपुर पोस्ट बंदनडीह इनकी माता सुमन तिवारी शुगर पेशेंट है उनके पैर में गैंग्रीन हो गया है पैर में घाव ज्यादा हो गया है और सच्चिदानंद तिवारी की माता को ब्लड कम होने के नाते डॉक्टर ने तत्काल ब्लड चढ़वाने की बात कही सच्चिदानंद काफी परेशान हुए तमाम अपने रिश्तेदारों से दोस्तों से प्रयास किया इनकी कोई मदद नहीं किया तब किसी ने समाजसेवी बरकत अली का नंबर दिया और कहा यह आपकी मदद करेंगे इन्होंने समाजसेवी बरकत अली से संपर्क करके अपनी पूरी बात बताई समाजसेवी बरकत अली ने दीपक रघुवंशी निवासी जैतपुर जलालपुर से सच्चिदानंद तिवारी के माता के बारे में जानकारी दिया और कहा कि इनको ब्लड की आवश्यकता है दीपक रघुवंशी तत्काल जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचकर ब्लड डोनेट करके सच्चिदानंद तिवारी की माता को ब्लड उपलब्ध कराया और समाज में संदेश भी दिया की खून के रिश्ते के बाद मानवता का भी रिश्ता होता है जहां खून का रिश्ता दिखावा साबित हो रहा है ऐसे में समाजसेवी बरकत अली सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और लोगों से आग्ररा भी कर रहे हैं कि रक्तदान करें आप के रक्त से किसी का जीवन बचेगा

Related Articles

Back to top button