उत्तर प्रदेशलखनऊ

Government News: केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान! इन तीन करोड़ लोगों को दिया तगड़ा तोहफा

Government News: इक्किश फरवरी को देर रात तक चली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इन फैसलों का सीधा असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. सीएनबीसी आवाज ने आपको पहले ही गन्ना एफआरपी और स्पेस सेक्टर पर लिए गए फैसले के बारे में बताया था। इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं के लिए भी बड़ा फैसला लिया. जानिए हर फैसले के बारे में.

महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान 1179.72 करोड़ रुपये की कुल लागत पर ‘महिला सुरक्षा’ पर अंब्रेला योजना के कार्यान्वयन को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है.

बयान में कहा गया है कि 1179.72 करोड़ रुपये के कुल परियोजना परिव्यय में से गृह मंत्रालय अपने बजट से कुल 885.49 करोड़ रुपये प्रदान करेगा और 294.23 करोड़ रुपये निर्भया फंड से वित्त पोषित किया जाएगा।

गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने की एफआरपी 340 रुपये प्रति क्विंटल को मंजूरी दे दी। गन्ने की एफआरपी 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी. यह बढ़ोतरी चीनी सीजन 2024-25 के लिए की गई है।

 

सरकार द्वारा घोषित संशोधित एफआरपी 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होगी। सरकार का मानना है कि गन्ने की ए2+एफएल लागत से 107% अधिक पर घोषित नई एफआरपी गन्ना किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी

Related Articles

Back to top button