उत्तर प्रदेशलखनऊ

Employees Regularization: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नियमितीकरण और पारिवारिक पेंशन का लाभ, कैबिनेट बैठक में फैसला

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। 2016 से उन्हें आर्थिक लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य शासन पर इसे 3.85 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा

राज्य मंत्री परिषद की बैठक में 29 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिसमें कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है।

कैबिनेट की बैठक में झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर बिहार के मोतिहारी, गया और दरभंगा के टीचर और कर्मचारी को 1986 से नियमित करने का फैसला किया गया है।

11 जून 2016 से उन्हें वास्तविक आर्थिक लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

नियमितीकरण का लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया गया है। ऐसे में प्रस्ताव तैयार किए गए थे। जिसमें मंजूरी दी गई है।

जिस पर बिहार के मोतिहारी गया और दरभंगा के 186 शिक्षक और कर्मचारियों की सेवा 9 दिसंबर 1986 से नियमित की जाएगी।उन्हें 11 जून 2016 से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके साथ ही जल्द उन्हें एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा

शिक्षक कर्मियों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन का लाभ

झारखंड में अल्पसंख्यक महाविद्यालय के शिक्षकों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन देने के प्रस्ताव भी तैयार किए गए थे।

लंबे समय से अल्पसंख्यक महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी पेंशन और पारिवारिक पेंशन की मांग कर रहे हैं। जिस पर प्रस्ताव दिया गया था। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।ऐसे में अब अल्पसंख्यक महाविद्यालय के शिक्षक कर्मियों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन का लाभ एक अप्रैल 2016 की तिथि से देने को मंजूरी प्रदान की गई है।ऐसे में हजारों शिक्षक कर्मचारी पेंशन और पारिवारिक पेंशन का लाभ उठा सकेंगे। उन्हें लाभ मिलेगा

Related Articles

Back to top button