उत्तर प्रदेशलखनऊ

Farooq Abdullah: राममय हुए फारूक अब्दुल्ला, कटड़ा में पूर्व सीएम ने गाया राम भजन; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Farooq Abdullah जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्‍दुल्‍ला कटड़ा पहुंचे। यहां उन्‍होंने राम भजन गायाा। उपस्थित नेताओं के साथी कार्यकर्ता आदि डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला की आवाज के कायल होते दिखे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला जिस भी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा आदि में जाते हैं तो उसी रंग में रंग जाते हैं। यहां अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि वह भगवान राम को बहुत मानते हैं।

कटड़ा। चुनाव में एक-एक वोट की कीमत क्या होती है शायद यह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से ज्यादा कोई नहीं जानता। क्योंकि वोटो की खातिर नेता मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, भजन, कीर्तन, कुलदेव आदि किसी भी स्थान पर जाने से नहीं चूकता है। ताकि भगवान के साथ ही कुल देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहे और नेता हमेशा सत्ता सीन रहे।

नेकां के कार्यकर्ता के घर किया दौरा

कटड़ा में गुरुवार को कांग्रेस के उम्मीदवार रमन भल्ला के प्रचार में शामिल होने पहुंचे इंडी गठबंधन के नेता तथा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बीती देर शाम कटड़ा में नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता अनिल शर्मा उर्फ बब्बू के घर का दौरा किया।

दौरे के दौरान एक और जहां डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने परिजनों के साथ मुलाकात की तो दूसरी और पूरी तरह से भगवान रंग में रंग गए और अपनी आवाज में भगवान राम के भजन प्रस्तुत किए। इसमें… ढूंढो मोरे राम… ढूंढो मोरे राम… प्रमुख है।

 

फारूक अब्‍दुल्‍ला की आवाज के कायल हुए नेता

वहीं उपस्थित नेताओं के साथी कार्यकर्ता आदि डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला की आवाज के कायल होते दिखे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला जिस भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि में जाते हैं तो उसी रंग में रंग जाते हैं।

Related Articles

Back to top button