उत्तर प्रदेशलखनऊ

PM Modi In Rajasthan: ‘अगर राम का नाम लिया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए…’, कांग्रेस पर पीएम मोदी ने कसा तंज

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उम्‍मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीति‍क दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी राजस्‍थान के चुरू में रैली कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि‍ पूरा राजस्‍थान कह रहा है… फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी ने आज कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं सकंल्‍प लेती है।

लोकसभा चुनाव को लेकर उम्‍मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीति‍क दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी राजस्‍थान के चुरू में रैली को संबोध‍ित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि‍ पूरा राजस्‍थान कह रहा है… फिर एक बार मोदी सरकार।

वहीं, मोदी ने आज कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं, सकंल्‍प लेती है। कहा कि जो काम अब तक हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

पीएम ने इसी के साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि राम का नाम अगर ले लिया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए।

गांरटी’ से लोगों को साधा

पीएम ने आगे कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे पूरी होती है और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है।

आज हम जल जीवन मिशन योजना लेकर घर-घर में पानी का कनेक्शन देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। लेकिन अब उन कमियों को भी दूर किया जा रहा है।

 

जब नीयत सही, तो नतीजे सही: पीएम मोदी

राजस्थान के 4.50 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। यानी जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए, वो हमने 10 साल में करके दिखाए।इसलिए मैं कहता हूं- जब नीयत सही, तो नतीजे सही।

 

Related Articles

Back to top button