अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

निलंबन आदेश की कॉपी देने से कतरा रहा विभाग क्या रिश्वतखोर नाजिर का नहीं हुआ है निलंबन

क्या वीरेंद्र सिंह चौहान को बचाने में लगा हुआ है विभाग

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुल कुमार गौतम जिला क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकरनगर
पिछले दिनों रंगे हाथों ₹10000 की रिश्वत लेते पकड़े गए वीरेंद्र सिंह चौहान नाजीर मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार करके जेल तो भेज दिया परंतु विभाग ने अभी तक उन का निलंबन आदेश जारी नहीं किया गया। मीडिया द्वारा वीरेंद्र सिंह चौहान के पकड़े जाने के बाद से ही लगातार जिला विकास अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करके निलंबन आदेश की कॉपी मांगी जा रही है परंतु जिला विकास अधिकारी ने आज तक निलंबन आदेश की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जब भी उनसे बात की जाती है कहते हैं इस संदर्भ में राम गति चौहान से वार्ता करने के बाद सोमवार को आकर ले लीजिएगा,आज भी उन्होंने यही कहा कि किसी की पर्सनल पत्रावली हम किसी दूसरे के हाथ में नहीं दे सकते,जिला विकास अधिकारी के कार्यालय द्वारा की जा रही टाल मटोल से सिद्ध हो रहा है कि वीरेंद्र सिंह चौहान का निलंबन आदेश कार्यालय ने जारी ही नहीं किया है अन्यथा किसी जारी हुए आदेश की कापी मीडिया को प्राप्त करने में कौन सी समस्या है।

Related Articles

Back to top button