उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोरखपुर में दुकानों के… अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुछ को मिली मोहलत- कुछ से वसूला गया जुर्माना भी

Gorakhpur News नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर आजाद चौक से विंध्यवासिनी चौक तक कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बुलडोजर की मदद से आधा दर्जन से अधिक दुकानों के आगे लगाए गए शेड तोड़े। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया ।

गोरखपुर। नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर आजाद चौक से विंध्यवासिनी चौक तक कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बुलडोजर की मदद से आधा दर्जन से अधिक दुकानों के आगे लगाए गए शेड तोड़े। कुछ लोगों ने स्वयं शेड हटाए जाने के लिए मोहलत मांगी तो उन्हें एक दिन की मोहलत दी गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

जोनल अधिकारी कर निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक सुनील मणि त्रिपाठी एवं प्रवर्तन दल ने दो जेसीबी और ट्रेक्टर ट्राली के साथ दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आजाद चौक से विंध्यवासिनी चौक तक सड़क के दोनों ओर अवैध ढंग से लगे ठेले- खोमचे हटाए गए। कुछ दुकानों के बाहर तक रखे सामानों को दुकान के भीतर कराया गया और बाहर निकले शेड को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने घर- दुकान के आगे लगे शेड हटा लिए।

Related Articles

Back to top button