उत्तर प्रदेशलखनऊ

विजयदशमी पर मथुरा से लखनऊ पहुंचा मां दुर्गा मंदिर का विवाद, संत ने खून से लिखा था सीएम को पत्र

लखनऊ: मथुरा में नौझील स्थित मां दुर्गा के मंदिर का लंबे समय से चल रहा विवाद शनिवार को विजयदशमी के अवसर पर लखनऊ पहुंच गया। मंदिर में पूजा अर्चना की मांग करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा। उन्होंने दो दिन पहले खून से लिखा पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा था।

मथुरा के नौझील स्थित इस धर्मिक स्थल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। हिंदु पक्षकारों का मानना है कि यहां 16 खंभो वाला प्राचीन मंदिर था जिसे मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़ दिया था। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष इसे दरगाह बता रहा है। इसे लेकर यहां लंबे समय से विवाद चल रहा है। दिनेश शर्मा ने कहा कि संपूर्ण मंदिर परिसर के एक भी हिस्से मे यदि इस्लामिक पद्धति में निर्माण हो या दिखे तो वह अपना दावा छोड़ देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , पुरातत्व सर्वे , करने को विभाग को आदेशित करें। यदि संपूर्ण परिसर में मंदिर एवं मूर्तियों के अवशेष ना मिले तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मां भगवती दुर्गा, को जगत जननी कहा जाता है, नवरात्रि उनका विशेष पर्व होता है, इसलिए यहां पूजा अर्चना की अनुमति मिलनी चाहिए थी। लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी सरकार ने नवरात्र में यहां पूजा की अनुमति  नहीं दी इसलिए दशहरा के पर्व पर वे खुद लखनऊ आ गए। उनके साथ न्यास के संरक्षक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी ज्ञान सागर महराज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का सवाल है, सरकार को इस तरफ ध्यान देना ही होगा।

Related Articles

Back to top button