उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखि‍लेश ने राज्‍यसभा चुनाव में तीसरी सीट गंवाने के द‍िए संकेत! पर‍िणाम से पहले क्‍यों कहा- अब सब कुछ साफ है

सपा के व‍िधायकों का भाजपा का समर्थन करने को लेकर पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों के खि‍लाफ है। अब सब कुछ साफ़ है यही तीसरी सीट की जीत है।

लखनऊ। राज्‍यसभा चुनाव के पर‍िणाम से पहले ही अखि‍लेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्‍याशी की हार स्‍वीकारने के संकेत द‍े द‍िए हैं। हालांक‍ि, अखि‍लेश ने कहना है क‍ि अब सब कुछ साफ है और यही तीसरी सीट की जीत है।दरअसल, राज्‍यसभा के लिए उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर वोटिंग जारी है। भाजपा के आठ, जबक‍ि सपा के तीन प्रत्‍याशी मैदान में हैं। चुनाव में समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। क्रॉस वोट‍िंग को लकर प्रदेश में में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है‘

सपा के व‍िधायकों का भाजपा का समर्थन करने को लेकर पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खि‍लाफ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।”

 

 

Related Articles

Back to top button