उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेहरौली में DDA ने अवैध बताकर गिराई मस्जिद, ASI रिकॉर्ड में निकल आया एक सदी पुराना इतिहास!

30 जनवरी को, दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA ने आरक्षित वन क्षेत्र- ‘संजय वन’ में अखूंदजी मस्जिद और एक मदरसे को ‘अवैध संरचना’ बताते हुए तोड़ दिया था.

दिल्ली के मेहरौली इलाके में अखूंदजी मस्जिद टूटने के बाद से विवाद जारी है. ये मस्जिद कब बनी, इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन ‘अखूंदजी की मस्जिद’ को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक अधिकारी ने साल 1922 के प्रकाशन में सूचीबद्ध किया था. इस रिकॉर्ड के मुताबिक, ‘मस्जिद कब बनी, इसकी तारीख का पता नहीं है लेकिन 1270 AH यानी साल 1853-54 में मस्जिद की मरम्मत की गई थी. और ये मस्जिद एक पुराने ईदगाह के पश्चिम में थी, जो साल 1398 में तैमूर के भारत पर हमले के वक़्त अस्तित्व में थी.’ मामले को विस्तार से जानने के लिए देखें वीडियो-

 

Related Articles

Back to top button