उत्तर प्रदेशलखनऊ

Aligarh News: ऑनलाइन ठगी करने वाले को दबोचा, साथ ले गई दिल्ली

दिल्ली सहित प्रदेश के कई जनपदों में लोगों से ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को सर्विलांस के जरिये दबोचा गया। पूछताछ में अतरौली के भी तीन युवकों के नाम सामने आए।

ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के कई सदस्य दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शक के आधार पर पुलिस अतरौली से भी एक युवक को उठा ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि दिल्ली सहित प्रदेश के कई जनपदों में लोगों से ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को सर्विलांस के जरिये दबोचा गया। पूछताछ में अतरौली के भी तीन युवकों के नाम सामने आए।

इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला बरौलिया टोला निवासी युवक को दिल्ली पुलिस किसी ठगी के मामले में पकड़ने आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवक को दबोच लिया, जिसे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

Related Articles

Back to top button