उत्तर प्रदेशलखनऊ

Budaun Case: बदायूं हत्‍याकांड के आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित, वारदात के बाद से है फरार

Badaun Murder Case यूपी के बदायूं में दो मासूमों की हत्या के बाद हत्यारोपित के एनकाउंटर और शहर में उपजे सांप्रदायिक तनाव की रिपोर्ट डीएम मनोज कुमार ने शासन को भेज दी है। एनकाउंटर की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू करा दी है। मजिस्ट्रीयल जांच नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को सौंपी है। एसएसपी के अनुरोध पर डीएम ने पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू करा दी है।

बदायूं। यूपी पुल‍िस ने बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, जो फिलहाल इस मामले में फरार है। बता दें, दोहरे हत्‍याकांड का मुख्‍य आरोपी साज‍िद घटना के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में ढेर कर द‍िया गया था। पुल‍िस आरोपी जावेद की तलाश कर ही है।

सीने और पेट में भी ताबड़तोड़ कई वार किए। साज‍िद पुल‍िस एनकाउंटर में ढेर कर द‍िया गया है, जबक‍ि दूसरे आरोपी जावेद की तलाश जारी है। अब यूपी पुल‍िस ने उसकी ग‍िरफ्तार पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषि‍त कर द‍िया है।

 

साज‍िद के एनकाउंटर की मज‍िस्‍ट्रीयल जांच शुरू

दो मासूमों की हत्या के बाद हत्यारोपित के एनकाउंटर और शहर में उपजे सांप्रदायिक तनाव की रिपोर्ट डीएम मनोज कुमार ने शासन को भेज दी है। एनकाउंटर की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू करा दी है। मजिस्ट्रीयल जांच नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को सौंपी है।

जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा था। इसी बीच बाबा कालोनी में हुई दुस्साहसिक घटना ने सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न कर दिया। तोड़फोड़ और आगजनी होने पर लखनऊ से भी उच्च अधिकारियों के फोन आते रहे। मंडल स्तरीय अधिकारी तो रात में ही यहां आ गए थे। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रातभर भ्रमण कर हालात को सामान्य बनाने की कोशिश करते रहे। हत्यारोपित साजिद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ, लेकिन आक्रोश अब भी बना हुआ है।

हत्यारोपित साजिद और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने, एनकाउंटर में साजिद के मारे जाने समेत जिले की स्थिति से डीएम ने शासन को अवगत करा दिया है। एसएसपी ने डीएम को अवगत कराया है कि हत्या कर भाग रहे साजिद और जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनका पीछा किया तो सिरसा दबरई के जंगल में हुई मुठभेड़ में साजिद को गोली लग गई, जबकि जावेद फरार हो गया।

 

घायल साजिद को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। एसएसपी के अनुरोध पर डीएम ने पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू करा दी है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button