उत्तर प्रदेशलखनऊ

Varanasi News: सारनाथ से रिंग रोड तक बनेगा एलिवेटेड रोड, पर्यटक गोरखपुर होते हुए निकल जाएंगे नेपाल

Varanasi News सेतु निगम ने 1180 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए 179.30 करोड़ का डीपीआर तैयार किया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में रोजाना हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पर्यटक सीधे सारनाथ जाते हैं।

सारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने और बौद्ध सर्किट को जोड़ने के लिए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से रिंग रोड तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनेगा। रास्ते में जलभराव यानी ताल होने के कारण एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है।

फोरलेन एलिवेटेड रोड में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) भी शामिल है जिससे आवागमन बाधित नहीं हो। फोरलेन एलिवेटेड रोड पहले दो पिलर पर बनना प्रस्तावित था। बजट कम करने के लिए एक पिलर पर फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है।

सेतु निगम ने 1180 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए 179.30 करोड़ का डीपीआर तैयार किया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में रोजाना हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

पहले संग्रहालय से मुनारी मार्ग और फिर सिंहपुर गांव से फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी थी लेकिन बाद में सारनाथ रेलवे स्टेशन से कर दिया गया। पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग से सारनाथ से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना बनाई थी लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। फिर मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने पहल की।

Related Articles

Back to top button