अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरदिल्लीबड़ी खबरबिहारराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार में भी महसूस हुए झटके

लखनऊ में लोग घरों से बाहर निकल आए

जस्ट एक्शन न्यूज

दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है. दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए.

धरती हिलने के बाद लखनऊ में लोग घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक से पंखा हिलने लगा, तभी वह बाहर की ओर भागे. लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम जानी. अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के बाद आफ्टर शॉक भी आता है, ऐसे में लोग लंबे समय तक अपने घर के बाहर खड़े रहे.

पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था. नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे. सुबह 7:39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा. जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया. भूकम्प का तीसरा झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया, तीव्रता 4.3 रही. इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया था.

Related Articles

Back to top button