अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

शहर में अवैध पार्किंग से आवाम परेशान पुलिस अनजान

नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां व दुकानदारों की मनमानी से परेशान आम जनमानस

मुकुल कुमार गौतम

जिला क्राइम रिपोर्टर अंबेडकर नगर

दैनिक जस्ट एक्शन

अम्बेडकरनगर
शहर के कई मुख्य मार्गों को स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अवैध पार्किंग स्थल बना दिया है। इसकी वजह से रोजाना शहर के मुख्य चौराहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। कई बार तो भयंकर जाम लगता है जिसमें फंसे लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। कस्बा शहजादपुर में हर तरफ अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। चाहे वह पहितीपुर चौराहा हो या दोस्तपुर या फिर लोहिया चौक, फव्वारा चौक,सब्जी मंडी यही नहीं चौकी शहजादपुर के बगल सड़क पर ठेले लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है फिर भी चौकी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है ,दुकानदार तो दुकान के सामानों को सड़क पर फैलाकर अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहा है।शहर में अतिक्रमण का बढ़ता दायरा सड़क जाम को बढ़ावा दे रहा है। यहां पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन जाम के मुख्य कारण बन रहे हैं। विभिन्न मार्गों पर जाम के सबसे प्रमुख कारण सड़क किनारे दोपहिया वाहनों को खड़ा करना, मार्ग की दोनों तरफ नगर पालिका की ओर से सड़क पर डाली गई पट्टी पर दुकानदारों की ओर से कब्जा किया जाना कब्जा प्रमुख है।निर्देश पर कुछ ही महीने पहले शहर के मुख्य सड़कों पर दोनों तरफ पीली पट्टी डाली गई थी। जिला प्रशासन सहित नगर पालिका और यातायात विभाग द्वारा निर्देश दिए गए थे कि कोई भी दुकानदार इस पट्टी को पार कर सामान सड़कों पर न रखें, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दुकानदारों ने फिर अवैध पार्किंग करना शुरू कर दिया । ऐसे में हर दिन लोगों को घंटों जाम का शिकार होना पड़ रहा है। समस्या को देखकर भी ट्रैफिक पुलिस अनजान बनी हुई है। वहीं अधिकारी समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते रहते हैं, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग से सड़कें दिन व दिन सिकुड़ती जा रही है। लगातार बढ़ रही वाहनों की तादाद के चलते यह समस्या और गंभीर होती दिख रही है।इस जाम का मुख्य कारण सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहन और दुकानदारों की ओर अवैध कब्जा है।

Related Articles

Back to top button