Uncategorized

Hapur News: गन्ना भुगतान न होने पर सिंभावली चीनी मिल को नोटिस

सिंभावली। गन्ने का बकाया भुगतान न करने पर जिला गन्ना अधिकारी के आदेश पर समिति सचिव ने चीनी मिल के अधिकारियों को नोटिस भेजा है। जल्द भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बड़े स्तर पर गन्ने की खेती होती हैं। इस बार भी काफी मात्रा में गन्ने की खेती की गई है। सिंभावली चीनी मिल का सत्र समय से शुरू हो गया था। उसके बाद भी मिल द्वारा किसानों को समय से गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों की नाराजगी को देखते हुए जिला अधिकारी के आदेश पर मिल के अधिकारियों को पत्राचार करते हुए शीघ्र ही गन्ने का भुगतान करने के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि नये सत्र में चीनी मिल ने 28 फरवरी तक एक करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जिसकी कुल धनराशि करीब 350 करोड़ होती है। इसमें से मिल ने किसानों को 50 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अभी भी मिल को किसानों 300 करोड़ का भुगतान करना है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह ने बताया कि चीनी बेचकर मिल किसानों का गन्ना भुगतान कर रही है। शीघ्र ही किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button