Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के इस शहर में रोजगार के खुलेंगे अवसर, 15 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा

अमेठी के जिला पंचायत सिसोर्स सेंटर पर आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया गया. इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान से आए उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया और विभिन्न कंपनियों के लिए काम शुरू किया गया.

आदित्य कृष्ण/अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी को रोजगार का हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. करोड़ों रुपये का निवेश कर लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा. कई बड़ी कंपनियां रोजगार निवेश करने के लिए अमेठी आ रही हैं, जिनमें फूड सेक्टर, मैकेनिक सेक्टर और कई अन्य शामिल हैं.

अमेठी के जिला पंचायत सिसोर्स सेंटर पर आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया गया. इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान से आए उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया और विभिन्न कंपनियों के लिए काम शुरू किया गया. उद्योगपतियों ने अपनी लगने वाली कंपनियों के फायदे और रोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी.

6,522 करोड़ रुपये का निवेश

अमेठी जनपद में आज करीब 162 निवेशकों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया. 162 उद्योगपतियों ने अमेठी जिले में करीब 6,522 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसके तहत करीब 15,000 लोगों को रोजगार देने की योजना है. विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलने से लोगों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे.

रोजगार के नए अवसर

उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने कहा कि अमेठी में लगातार रोजगार को विकसित करने की पहल की जा रही है. अमेठी इंडस्ट्रियल एरिया और औद्योगिक क्षेत्र का हब बनने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. 162 लोगों ने यहां पर अपने निवेश की बात कही है, जिनके अलग-अलग प्रोजेक्ट हैं और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. कई औद्योगिक इकाइयां संचालित करने वाले संजय कुमार सिंह ने कहा कि पहले अमेठी में रोजगार के कोई भी अवसर नहीं थे, लेकिन अब अमेठी बदल रही है. विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर निकल कर आ रहे हैं. इस पूरी पहल से रोजगार विकसित होगा और अमेठी में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.

Related Articles

Back to top button