उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सांसद अफजाल अंसारी ने किया गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन भवन के प्रथम तल का लोकार्पण

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी ने सांसद निधि से निर्मित लागत 11लाख रुपये गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए मैंने जरूरत महसूस किया कि प्रथम तल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल होना चाहिए जिसको मैंने तुरंत ही स्वीकार करते हुए सांसद निधि से 11लाख आवंटित कराया। इस मौके पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन शशिकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव, सूर्यवीर सिंह आशुतोष त्रिपाठी, विनोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार उपाध्याय, विनय कुमार सिंह एवं समस्त पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button