अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

अपनी खामियों के लिए फेमस है होटल रसवती

मिठाई के नाम पर जहर बेचने के लिए मशहूर है यह होटल

मुकुल कुमार गौतम

जिला क्राइम रिपोर्टर अंबेडकर नगर

दैनिक जस्ट एक्शन

अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील के बगल में स्थित होटल कुछ दिनों से बहुत ही सुर्खियों में है । अधिकारियों की मेहरबानी की वजह से यह होटल दिन दो गुना रात को चार गुना फल फूल रहा है लेकिन अधिकारियों की रहमों करम पर यह होटल चल जा रहा है।आम जनमानस में इस होटल के कारनामों से तरह-तरह का चर्चाओं का माहौल गर्म है। जिस तरह से इस होटल में लाज का रख रखाव किया जा रहा है। वह भी एक संदेह के घेरे में है। यहां पर मिलने वाली चीज भी आसमान के भाव पर मिलती है। ऐसा लोगों का मानना है। खाने के भाव में भी ताज होटल के समान है। लोगों का मानना है की यहां पर मिलने वाले खाद्य पदार्थ की क्वालिटी बहुत ही खराब है। मीठा के नाम पर जहर बेचने के लिए यह होटल मशहूर है। मिलावटी खोवा मिलावटी पनीर धडल्ले से बेची जाती है लेकिन खाद्य विभाग की टीम है कि चेकिंग के उपरांत खा पीकर मामले को रफा दफा कर देते है। क्योंकि लोगों का मानना है कि अंबेडकर नगर की टीम शिकंजी पीने के लिए ज्यादा ही मशहूर है।

Related Articles

Back to top button