उत्तर प्रदेशलखनऊ

इंस्टाग्राम सेंसेशन ‘कुमारी आंटी’ अब नहीं खिलाएंगी चिकन मटन, मिली सजा बंद हुई दुकान

कुमारी आंटी नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर इस महिला की खाने की दुकान हैदराबाद में थी. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने उनसे कहा है कि उन्हें सड़क किनारे अपनी दुकान बंद करनी होगी.

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां लोगों को नेम फेम सब मिल जाता है. लोग रातों रात वायरल हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ. वो अपनी दुकान की वजह से काफी फेमस हो गई थीं. लेकिन अब उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ रही है. सोशल मीडिया से वो बेशक मशहूर हो गईं, लेकिन इसे की उनकी दुकान बंद होने का कारण माना जा रहा है.

कुमारी आंटी नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर इस महिला की खाने की दुकान हैदराबाद में थी. लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने उनसे कहा है कि उन्हें सड़क किनारे अपनी दुकान बंद करनी होगी. क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम हो जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने उनसे ही दुकान बंद करने को कहा. जबकि पड़ोस की अन्य दुकानों को बिना किसी परेशानी काम करने दिया जा रहा है. अब ऐसा माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने का खामियाजा महिला को भुगतना पड़ सकता है और अब खुद ट्रैफिक पुलिस ऐसा कह रही है.

ऐसा नहीं है कि महिला ने हाल ही में ये दुकान खोली हो. बल्कि दुकान काफी पहले से है. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं. महिला कई साल से इस स्थान पर काम कर रही हैं और सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय चला रही थीं, लेकिन दुख की बात है कि सोशल मीडिया के चलते उनकी दुकान ज्यादा चर्चा में रहने लगी.

Related Articles

Back to top button