उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के स्कूलों में आया नया नियम, 9-12 तक के विद्यार्थियों को बनानी होगी आईडी, स्कूलों के लिए भी ये काम जरूरी

माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में प्रवेश लेते समय भरवाए जाने वाले आवेदन फॉर्म में ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरवाया जाएगा। वहीं सभी माध्यमिक स्कूलों को हर हाल में 20 अप्रैल तक वेबसाइट भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वेबसाइट पर विद्यालय से जुड़ी समस्त जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में प्रवेश लेते समय भरवाए जाने वाले आवेदन फॉर्म में ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरवाया जाएगा।

वहीं सभी माध्यमिक स्कूलों को हर हाल में 20 अप्रैल तक वेबसाइट भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वेबसाइट पर विद्यालय से जुड़ी समस्त जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेन्द्र देव की ओर से सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों में इसे सख्ती से लागू कराया जाए। विद्यार्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की आदत पड़ेगी और वह इसका महत्व समझ सकेंगे।

वहीं, विद्यालयों की वेबसाइट होने से यह फायदा होगा कि किसी भी छात्र को प्रवेश लेते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्यालय में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं और कौन से शिक्षक पढ़ा रहे हैं इसका पूरा ब्योरा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button