उत्तर प्रदेशगाजीपुर

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली भुड़़कुड़ा में माक ड्रिल कराया गया।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाज़ीपुर । जखनियां। आज कोतवाली भुड़़कुड़ा के प्रांगण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में कोतवाली भुड़़कुड़ा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों को आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहार के मद्देनजर माक ड्रिल कराया गया वही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शास्त्रों के बारे में बताया गया। अगर आपात स्थिति हो तो इसे किस तरह से निपटना चाहिए इसको लेकर अभ्यास किया गया उपस्थित कर्मचारियों को इसके बारे में बताया गया और दंगा नियंत्रण उपकरण के बारे में भी बताया गया और उन उपकरणों के साथ सभी लोगों को अभ्यास कराया गया। इस मौके पर भुड़़कुड़ा क्षेत्राधिकारी बलराम कोतवाल तारावती यादव एस आई कृष्णानंद सिंह एस आई रणजीत सिंह कांस्टेबल रवि राय राहुल मिश्रा संदीप हेड कांस्टेबल पंकज कुशवाहा दीवान सरवन कुमार महिला कांस्टेबल गायत्री यादव शालू सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button