अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

राशन घटतौली का विरोध करना युवक को पड़ा भारी कोटेदार ने की पिटाई

दबंग कोटेदार मुकेश के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा

मुकुल कुमार गौतम

जिला क्राइम रिपोर्टर अंबेडकर नगर

दैनिक जस्ट एक्शन

 

अंबेडकर नगर

  • राशन घटतौली का विरोध करने पर मनबढ  कोटेदार ने युवक की जमकर पिटाई कर दी , जिससे युवक के आंख व नाक में भी  गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला अहिरौली ली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बेला बाग गांव का है।
    फत्तेपुर बेलाबाग निवासी इमरान ने अहिरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 मई को वह व उसका चचेरा भाई अरमान राशन लेने कोटेदार के घर गए हुऐ थे। जब कोटेदार मुकेश यादव द्वारा दो किलो कम राशन दिया गया तो दोनों युवकों ने विरोध किया।
    विरोध करने से नाराज कोटेदार मुकेश ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई। पीड़ित ने बताया कि घटतौली की शिकायत उच्च अधिकारियों को भी करेंगे और कोटा की जांच होनी चाहिए जिससे हो रहे घटतौली पर लगाम लग सके।
    थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button