उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bareilly: होली पर वेश बदलकर आया हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव गिरफ्तार, हवालात की सरिया काटकर हुआ था फरार

बरेली में हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव अपने साथी सचिन सैनी के साथ हवालात की सरिया काटकर फरार हो गया था। पुलिस सचिन सैनी को गिरफ्तार कर चुकी थी। अंकित की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बरेली में सदर हवालात से सरिया काटकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मास्क और बहरूपियों वाले लंबे बाल लगाकर सोमवार तड़के होली मनाने अपने घर आया था।

इसी वेशभूषा में वह बाहर अपने खास लोगों से मिलने निकला। किसी ने सटीक मुखबिरी कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित को पकड़ लिया। मास्क और बाल हटाकर अंकित की पहचान कर ली गई। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मंगलवार को उसे जेल भेज जाएगा।

सरिया काटकर फरार हुआ था हिस्ट्रीशीटर

हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव कुछ दिन पहले ही सदर हवालात से अपने साथी सचिन सैनी के साथ सरिया काटकर फरार हो गया था। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। तब से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी था।

 

कुछ दिन पहले सचिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब होली के मौके पर अंकित यादव की गिरफ्तारी से पुलिस को सुकून मिला है। कोतवाली के बिहारीपुर निवासी अंकित पर हत्या, लूट, अपहरण के 47 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button