उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gonda News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, डीएम ने लगाई फटकार

करनैलगंज/गोंडा। डीएम के निरीक्षण में सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में एक सप्ताह पहले बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

डीएम नेहा शर्मा ने शुक्रवार को करनैलगंज के शाहपुर में हाल में ही बनी सड़क का निरीक्षण किया। जिसकी गिट्टियां एक सप्ताह के अंदर ही उखड़ने लगी हैं। डीएम ने सड़क का सत्यापन कराया। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से सड़क के मानक की जानकारी ली। खराब गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने पूरे मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव व तहसीलदार मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता बीके त्रिपाठी का कहना है कि मिक्सऑल प्लांट के बर्नर में फ्यूल के पार्ट में लीकेज हो गया था। जिसकी वजह से बिटुमिन से केमिकल रिएक्शन हो गया। जिससे पांच-छह सौ मीटर सड़क उखड़ने लगी है। तीन साल में पहली बार ऐसा हुआ है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button