उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP में होगी 87 गावों की जमीन अधिग्रहण, बनेगा नया लग्जरी शहर

Noida News: अब नए नोएडा बसाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होने लगी है। अगले चार से पांच महीने में नए शहर को बसाने के लिए दादरी और बुलंदशहर के गांवों की जमीन खरीदनी होगी।

New Noida: अब नए नोएडा बसाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होने लगी है। नए शहर को बसाने के लिए चार से पांच महीने में दादरी और बुलंदशहर के गांवों की जमीन खरीदनी होगी। इस क्षेत्र को बसाने का काम शासन ने नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। नए शहर को बसाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये के बजट को बीते रविवार को प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई। वहीं जल्द ही बोर्ड मास्टर प्लान भी बनाएगा।

नए नोएडा की स्थापना को लेकर, प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि अगले तीन महीने में होने वाली बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद फाइनेनशियल मॉडल निर्धारित होगा। नए नोएडा को बसाने के लिए सरकार से भी धन की मांग की गई है।

87 गांव की जमीन पर काम होगा 

20 हजार क्षेत्र में फैला हुआ यह क्षेत्र 41 प्रतिशत औद्योगिक, 11.5 प्रतिशत आवासीय, 17 प्रतिशत हरियाली और रिएक्शनल होगा. सड़क 15.5 प्रतिशत, संस्थागत नौ प्रतिशत और व्यावसायिक 4.5 प्रतिशत होगा। साथ ही दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) बसाने के लिए

87 गांवों की जमीन पर काम होगा।

वहीं, प्राधिकरण नए शहरीकरण के लिए लगभग पांच हजार हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीद सकता है। इस क्षेत्र को बसाने का काम पहले ही शासन ने नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। प्राधिकरण ने इस ओर ध्यान देते हुए दिल्ली की स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को मास्टर प्लान बनाने के लिए चुना है।

 

 

Related Articles

Back to top button