उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bihar Politics: जमुई में तेजस्वी यादव ने चला दांव, इस नेता को पार्टी में कराया शामिल

जमुई लोकसभा चुनाव में नित्यदिन नेता अपने फायदे को देखते हुए दल-बदल करने में लग गए हैं। हर दल के प्रत्याशी प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत स्थिति और मतदाताओं में पकड़ बनाने के लिए छोटे से लेकर बड़े नेताओं की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। रूठे हुए नेताओं को मनाने का कार्य चल रहा है। साथ ही प्रचार-प्रसार में साथ चलने की बात कही जा रही है।

(जमुई)। जमुई लोकसभा चुनाव में नित्यदिन नेता अपने फायदे को देखते हुए दल-बदल करने में लग गए हैं। हर दल के प्रत्याशी प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत स्थिति और मतदाताओं में पकड़ बनाने के लिए छोटे से लेकर बड़े नेताओं की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। रूठे हुए नेताओं को मनाने का कार्य चल रहा है। साथ ही प्रचार-प्रसार में साथ चलने की बात कही जा रही है।

राजद के प्रत्याशी अर्चना रविदास को झाझा के समाजसेवी राजीव उर्फ गुडू यादव का साथ मिला है। शनिवार को जमुई स्टेडियम मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में समाजसेवी गुड्डू यादव अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए।

 

तेजस्वी यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया

इस दौरान तेजस्वी यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में शामिल होने की बात कही। मालूम हो कि समाजवादी नेता स्व. शिवनंदन यादव के पौत्र एवं पूर्व विधायक डॉ. रविंद्र यादव के भतीजा के रूप में गुड्डू यादव की पहचान है।

पंचायत स्तरीय एवं नगर परिषद चुनाव में इनकी अहम भूमिका रहती है। लंबे समय बाद गुडू यादव ने राजद का हाथ थामा है, जिससे झाझा में राजद को मजबूती मिलने की उम्मीद है। गुडू यादव राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में लग गए हैं।

Related Articles

Back to top button