उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाबा रामदेव का नया बिजनेस प्लान! दिवालिया हो चुकी कंपनी को खरीदने की तैयारी, ऊंची बोली के साथ 830 करोड़ का ऑफर

बाबा रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी पतंजलि फूड्स ने रोल्टा इंडिया को खरीदने के लिए 830 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है.

हाइलाइट्स

पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने की रुचि दिखाई.

रिपोर्ट की मानें तो पतंजलि आयुर्वेद ने इसके लिए NCLT से संपर्क किया है.

टेक्नोलॉजी कंपनी रोल्टा इंडिया पर बैंकों का करोड़ से ज्यादा कर्ज है.

नई दिल्ली. योगगुरु बाबा रामदेव एफएमसीजी सेक्टर के बाद अब एक और बिजनेस में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी टेक्नोलॉजी कंपनी रोल्टा इंडिया को खरीदने की रुचि जाहिर की है.

इस रिपोर्ट की मानें तो पहले पुणे स्थित अशदन प्रॉपर्टीज ने रोल्टा को खरीदने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी. इसके कुछ हफ्ते बाद बाबा रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी ने रोल्टा को खरीदने के लिए 830 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है.

दिवालिया कंपनी पर लगाया दांवपतंजलि आयुर्वेद ने अपने इस ऑफर को बोली में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) से संपर्क किया है. अब एक पैनल कंपनी को ऑक्शन प्रोसेस में शामिल करने का फैसला करेगा. रोल्टा एक डिफेंस केंद्रित सॉफ्टवेयर कंपनी है. जनवरी 2023 में इस कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया में शामिल किया गया था. दरअसल कंपनी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 7,100 करोड़ रुपये और सिटीग्रुप के विदेशी बांड धारकों का 6,699 करोड़ रुपये बकाया है.

क्या करती है ये कंपनीयह कंपनी डिफेंस और होम लैंड सिक्योरिटी, बिजली, फाइनेंशियल सर्विसेज, विनिर्माण, रिटेल और हेल्थ सर्विसेज प्रदान करती है. वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी को ₹1000 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि इस दौरान राजस्व केवल 38 करोड़ रुपये था.

Related Articles

Back to top button