Uncategorized

देश के सबसे खूबसूरत हाईवे, देते हैं यूरोप वाली फीलिंग, बिना सेल्‍फी लिए दिल नहीं मानेगा, आज ही बना लें प्‍लान

कहते हैं कुछ रास्‍ते मंजिलों से भी खूबसूरत होते हैं. अगर आपको भी ऐसे रास्‍तों की तलाश है तो हम आपकी प्रॉब्‍लम सॉल्‍व कर देते हैं. आज हम आपको देश के कुछ ऐसे हाईवे के बारे में बताएंगे जिस पर चलना विदेश में घूमने जैसी फीलिंग देता है. खूबसूरती ऐसी कि गाड़ी रोककर बिना सेल्‍फी लिए आगे नहीं बढ़ेंगे.

खूबसूरती के मामले में पहला नाम आता है चेन्‍नई-पुड्डुचेरी हाईवे (Chennai-Pondicherry Highway) का. इसे ईस्‍ट कोस्‍ट रोड के नाम से भी जाना जाता है. यह हाईवे तमिलनाडु के चेन्‍नई से शुरू होकर कन्‍याकुमारी तक जाता है. 4 लेन हाईवे की कुल लंबाई 777 किलोमीटर है, जिसका एक हिस्‍सा पुड्डुचेरी तक जाता है, जो बंगाल की खाड़ी के बगल से गुजरता है. एक तरफ पहाड़ और दूसरी ओर समंदर के नजारे आपका मन बरबस ही मोह लेते हैं.

खूबसूरत हाईवे की लिस्‍ट में दूसरे पायदान पर आता है विशाखापत्‍तनम से अराकू वैली जाने का रास्‍ता. ईस्‍टर्न घाट के घने जंगलों से घिरी इस घाटी तक पहुंचने का रास्‍ता किसी सपने जैसा लगता है. 115 किलोमीटर के इस रास्‍ते को तय करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है.

मुंबई से पुणे जाने का रास्‍ता भी काफी खूबसूरत है. मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेसवे को साल 2002 में शुरू किया गया था और यह खूबसूरत हाईवे की लिस्‍ट में तीसरे पायदान पर आता है. 6 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे की कुल लंबाई 94.5 किलोमीटर है. पहले दोनों शहरों के बीच आने-जाने में जहां 4 से 5 घंटे का समय लगता था, वहीं अब यह दूसरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी हो जाती है.

खूबसूरत रास्‍तों की फेहरिस्‍त में गुवाहाटी से तवांग का सफर भी आता है. करीब 500 किलोमीटर का यह सफर आप जीवनभर नहीं भूलेंगे. असम से चलकर अरुणाचल प्रदेश तक जाने के लिए आपको परमिट लेना होगा. हालांकि, यह काम बहुत आसान है और आराम से परमिट मिल जाता है. पहाड़ों की खूबसूरती और बर्फीले रास्‍तों का यह सफर आपको रोमांच से भर देगा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button