राज्यहरियाणा

अग्निवीर बनकर देश सेवा करने युवा एक अप्रैल से करें आवेदन

पंचकूला/चरखी दादरी.

अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया एक अप्रैल तक जारी रहेगी। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यार्थी द्वारा प्रति आवेदन परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार उनकी योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन करने का विकल्प इस वर्ष भी दिया गया है। अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता का विकल्प है जिसको उम्मीदवार को आवेदन करते समय चुनाव करना है। प्रथम चरण में आनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी।

छह जिलों के युवाओं से मांगे आवेदन
अंबाला शहर सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 की प्रक्रिया अग्निवीर योजना के तहत आनलाइन शुरू हो गई है। भारतीय सेना की पंजीकरण 13 फरवरी से एक अप्रैल तक किया जाएगा। हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को शामिल किया गया है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी एनआइसी इन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button