उत्तर प्रदेशराज्यसीतापुर

सीतापुर हरदोई संपर्क मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना

पवन कुमार ब्यूरो चीफ सीतापुर

सीतापुर ।। आज सुबह लगभग 10.30 बजे सीतापुर की ओर नैमिष दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी वैन की एक मोटर साइकिल सवार से तेज भिड़ंत हो गई जिस में मोटर साइकिल सवार के सर पर गंभीर चोट लगी जिससे उसके मुंह और नाक से काफी खून बहने लगा पैर में चोट लगने से पैर की हड्डी टूट कर जींस को फाड़ कर बाहर निकल आई।घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने तुरंत एंबुलेंस सेवा व थाना नैमिष को सूचना दी गई।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर मोटर साइकिल सवार सर पर हेलमेट पहने होता तो शायद इतना गंभीर रूप से घायल नही होता। वहीं वैन चालक को कुछ हल्की चोटे आई और अन्य किसी के किसी प्रकार हताहत होने की सूचना नही है। मौजूद भीड़ से मोटर साइकिल सवार की पहचान नही हो सकी। समाचार लिखने तक मोटर साइकिल सवार की हालत गंभीर रही।

Related Articles

Back to top button