उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिजली चोरों की खैर नहीं! विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, लगाया तीन लाख जुर्माना; तीन पर FIR भी दर्ज

Jharkhand Bijli Chori बिजली विभाग ने गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिरुली की शिकायत पर चीरा चास थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा सरिया बिजली विभाग की टीम ने विभिन्न इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पकड़े गए 11 लोगों पर थाने में केस करवाई गई है।

बोकारो। विद्युत विभाग ने चीरा चास में गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। कनीय अभियंता चंद्रगुप्त बिरुली की शिकायत पर चीरा चास थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी हुई है।

जेई की शिकायत पर वैष्णवी अपार्टमेंट बसंत बिहार चीरा चास निवासी किसन राज के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित बगैर विद्युत मीटर के गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे। बगैर मीटर पानी का मोटर व लिफ्ट चलाया जा रहा था।

 

तीन लाख 14 हजार 25 रुपये का जुर्माना लगा

विभाग ने इन्हें तीन लाख 14 हजार 25 रुपये का जुर्माना किया है। दूसरी प्राथमिकी बसंत बिहार वैष्णवी अपार्टमेंट में रहने वाले धीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ हुई है। 15 हजार 398 रुपये का जुर्माना आरोपित के खिलाफ विभाग ने किया है।

बगैर विद्युत मीटर के आरोपित पर ऊर्जा का उपयोग करने का आरोप लगा है। तीसरी प्राथमिकी ऑल हैवेन वैंकट हॉल के पास रहने वाले राम नरेश यादव के खिलाफ हुई है।

आरोपित पर 63 हजार 31 रुपये बकाया राशि थी- JE

जेई ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपित पर 63 हजार 31 रुपये बकाया राशि थी। पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद इसके यह विद्युत ऊर्जा का उपयोग घरेलू काम के लिए कर रहे थे। इनपर 8846 रुपये का जुर्माना किया गया है।

 

रविवार को सरिया विद्युत विभाग की टीम ने सरिया के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। बिजली चोरी में धरे गए 11 लोगों पर सरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इन लोगों पर 62500 रुपये जुर्माना लगा है। छापेमारी का नेतृत्व कनीय अभियंता राजेश निरंजन टोप्पो कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button