मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 17 मवेशियों की मौत; पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

राजगढ़.

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित टोल प्लाजा के समीप रात करीब तीन बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु से सरिया लेकर पंजाब जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय मवेशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैसे पहुंचे।

Related Articles

Back to top button