उत्तर प्रदेशलखनऊ

Elvish Yadav के जेल जाते ही एक्स गर्लफ्रेंड Kirti Mehra का बदला मिजाज, कहा- ‘कमजोर तेरा…’

Elvish Yadav इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस बीच एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि यह एल्विश के लिए है। देखिए उनका पोस्ट।

नई दिल्ली। Elvish Yadav Arrest: जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव पिछले काफी समय से विवादों में हैं। मारपीट और पार्टी में सांपों की सप्लाई करने के आरोपों के बीच उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। एल्विश इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में, यूट्यूबर की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने उनका सपोर्ट किया है।

एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ साल पहले ही दोनों अलग हुए थे। हालांकि, फिर भी की मौकों पर कीर्ति, एल्विश की साइड लेती दिखाई देती हैं। जब यूट्यूबर ‘बिग बॉस’ में थे, तब भी कीर्ति ने उन्हें फुल सपोर्ट किया था। अब यूट्यूबर के जेल जाने के बाद कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

 

एल्विश यादव को मिला कीर्ति मेहरा का साथ

कीर्ति मेहरा जानी-मानी यूट्यूबर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एल्विश यादव के जेल जाने के बीच कीर्ति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख लोग मान रहे हैं कि वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को हिम्मत दे रही हैं। कीर्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, “गीता में लिखा है- कमजोर तेरा वक्त है, तू नहीं।”

Related Articles

Back to top button