अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

अहिरौली थाने का उप निरीक्षक हुआ लाइन हाजिर

लंदन से आए फोन पर हुई कार्रवाई

 

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुलकुमार गौतम
जिला क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकर नगर
शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार युवक से अभद्रता करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना अहिरौली में तैनात उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया पुलिस कर्मियों को जनता के साथ अभद्रता नहीं करने की सख्त हिदायत भी पुलिस अधीक्षक ने दी।
मामला थाना अहिरौली अंतर्गत कटेहरी बाजार के दीपक चौबे व गोकुल जायसवाल के बीच गत बुधवार को कहा सुनी हुई थी विवाद यही नहीं थमा बाजार के निकट गोपालपुर चौराहे पर दोनों में हाथापाई भी हुई विवाद बढ़ने से पहले स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया गोकुल की सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई ।दीपक का आरोप है कि उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने थाने पर विपक्षी के सामने अभद्रता की व अपमानित किया इससे आहत पीड़ित ने लंदन में तैनात अपने इंजीनियर चाचा अरुण चौबे को बताया उन्होंने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से शिकायत की पुलिस अधीक्षक ने जांच कर आरोपित उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह रघुवंशी को लाइन हाजिर कर दिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सीओ को जांच सौंप गई है।

Related Articles

Back to top button