उत्तर प्रदेशलखनऊ

Himachal: नए डीजीपी के लिए पैनल में भेजे तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम, इसी महीने होगी तैनाती

छह महीने वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटे हैं। नए डीजीपी की तैनाती को लेकर हिमाचल सरकार जल्द ही चुनाव आयोग से अनुमति मांगेगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू इसी महीने सेवानिवृत्त होने जा रहा हैं। नए डीजीपी की तैनाती को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पैनल में तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी एसआर ओझा, श्याम भगत नेगी और अतुल वर्मा का नाम शामिल है। वरिष्ठ सूची में सबसे ऊपर आईपीएस अधिकारी एसआर ओझा है। ऐसे में उनका डीजीपी बनना तय माना जा रहा है।

हालांकि, अभी ओझा डीजीपी जेल में हैं। बीते छह महीने वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हिमाचल लौटे हैं। नए डीजीपी की तैनाती को लेकर हिमाचल सरकार जल्द ही चुनाव आयोग से अनुमति मांगेगा। एसआर ओझा डीजीपी संजय कुंडू के के बैच के ही हैं। हालांकि, इन दोनों से पहले 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तपन कुमार जून में सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी आईबी में वरिष्ठ पद पर तैनात हैं। ओझा के बाद 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी हैं, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही हैं।

उनके बाद 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हैं। वह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। उसके बाद आने वाले 1993 बैच के अनुराग गर्ग भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। इसी बैच में अशोक तिवारी और ऋत्विक रुद्र आते हैं। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल भी केंद्र से लौट चुके हैं। इसी बैच के अगले अधिकारी जहूर हैदर जैदी हैं। जैदी के बाद 1995 बैच में एसपी सिंह और एन. वेणुगोपाल हैं। उनके बाद 1996 बैच में सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अजय कुमार यादव और अभिषेक त्रिवेदी हैं।

Related Articles

Back to top button