अयोध्याउत्तर प्रदेश

चेहरा छुपाकर पहुंचे अयोध्या राम मंदिर, भीड़ में बनाने लगे वीडियो, एक्टर से बोला भक्त- ‘रामलला ने पहचान लिया…’

Alisba

Film Star Ayodhya Viral Video: रामलला के दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से बेहिसाब श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिनकी आस्था को किसी पैमाने में मापा नहीं जा सकता. भीड़ इतनी है कि लोग बड़ी मुश्किल से दर्शन कर पा रहे हैं, इसके बावजूद वे गजब के उत्साह और भक्तिभाव में डूबे हैं. एक फिल्म स्टार अपनी पहचान छिपाकर आम श्रद्धालुओं की तरह रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे, तो उन्हें बेहद खुशी हुई. वे अनूठी अनुभूति से गुजरे, जिसका बखान उनके वायरल वीडियो से हो रहा है

नई दिल्ली: राम मंदिर उद्घाटन में सिनेमा जगत के तमाम दिग्गज पहुंचे थे. हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर सरीखे सितारे भक्ति में लीन दिखे. अनुपम खेर भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. उन्होंने दूसरे दिन आम श्रद्धालुओं की तरह रामलला के दर्शन किए. वे मुंह ढककर लोगों के बीच पहुंचे, ताकि लोग उन्हें पहचान न पाएं, जिसकी एक झलक उन्होंने वीडियो में दिखाई

.अनुपम खेर ने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘कृपया अंत तक देखें. कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया. भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद गद हो उठा. लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था. जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, ‘भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! रामलला ने पहचान लिया!’

 

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा: रणबीर ने पहनी धोती-आल‍िया ने साड़ी, अम‍िताभ हुए रवाना

 

 

अनुपम खेर ने मारा ताना, ‘उनकी किस्मत में…’, हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे एक्‍टर

 

 

राम मंदिर के सामने कंगना-मधुर ने ली सेल्फी, कड़ी सुरक्षा संग पहुंचे 11 स्टार्स

 

मुकेश अंबानी से लेकर विराट कोहली तक, ये हैं ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के मेहमान

 

अनुपम खेन सोशल मीडिया के जरिये फैंस को अपनी जिंदगी में झांकने का मौका देते हैं और उनसे अपने दिल का हाल बयां करने में भी संकोच नहीं करते. वे 68 साल की उम्र में काफी सक्रिय हैं और लगातार अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों से दर्शकों के चहेते बने हुए हैं. दिग्गज एक्टर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी विवादो में रही थी, लेकिन इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. दर्शक उन्हें आगे ‘मुंगीलाल रॉक्स’, ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों में कमाल के रोल निभाते हुए देख पाएंगे. वे अब तक सैंकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं.

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button