पंजाबराज्य

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से विहान मल्होत्रा ने खींचा सबका ध्यान

पटियाला.

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में विहान मल्होत्रा ने अपने शानदार और जिम्मेदाराना प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं विहान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर ऐसा फंसाया कि चार ओवर में चार विकेट चटका दिए।

इसी से उन्हें दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संकट की स्थिति में टीम को संभालने की उनकी क्षमता, संयमित बल्लेबाजी और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कला ने उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक उनकी तकनीक, धैर्य और मैच फिनिश करने की क्षमता का बेहतरीन उदाहरण रहा, जिसने उन्हें टूर्नामेंट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया। उनके कोच व अन्य क्रिकेटरों ने अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने वाली टीम के सदस्य पटियाला के विहान मल्होत्रा की पटियाला में क्रिकेट कोचिंग अकेडमी क्रिकेट हब में भारतीय जीत का जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button