उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur News: मजार को तोड़ने पर हंगामा, चले ईंट-पत्थर- जानिए किनकी पहल आई काम, कब शांत हुआ माहौल

गोरखपुर के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर लोहरपुरवा गांव के पास स्थित बाबा कठिनदास के मजार में तोड़फोड़ करने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि निर्माण करा रही कंपनी पीएनसी के कर्मचारियों ने रविवार की रात में तोड़ दिया, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें एक जीप और जेसीबी का शीशा टूट गया। पुलिस की मौजूदगी में कंपनी की ओर से दूसरी जगह पर मजार बनाने पर सहमति बनने पर मामला शांत हो सका।

 

 

जानकारी के मुताकि, रविवार की रात बिना किसी को बताए ही पीएनसी कर्मचारी जेसीबी, डंपर और बोलेरो से आए और बाबा कठिनदास के मजार को जबरन तोड़कर गिरा दिए। जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो गावं के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों से मजार गिराने को लेकर बहस होने लगी।

 

ईंट-पत्थर चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया लेकिन, रात में गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए रातभर पुलिस टीम गांव में तैनात रही।

 

सोमवार को पुलिस प्रशासन और राजस्व टीम ग्रामीणों से बातचीत कर मजार को दूसरे जगह स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर और पीएनसी द्वारा मजार को बनवाने की बात पर मामले को शांत कराया गया।

Related Articles

Back to top button