उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, NDPS एक्ट में हो सकती है 10 साल तक जेल

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. रविवार को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आईपीसी, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

सांप के जहर की तस्करी के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. नोएडा पुलिस ने इस मामले में उनको पूछताछ के लिए बुलाया… उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके सूरजपुर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है… इससे पहले जिला अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई गई. यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिसवालों … के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button