अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

कैटर्स का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
बीती रात कैटर्स का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने की पुलिस को नामजद तहरीर दिया है।
घटना तारुन थाना अंतर्गत परसावां महोला गांव की है। मां जसपता का आरोप है कि बेटा संतोष कुमार गौड़ पुत्र सुरेश कुमार कैटर्स का काम करता है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पार्टी की बात कहकर गांव के ही शैलेंद्र कुमार पुत्र रामबचन, गुलशन पुत्र रामबचन व पूराकलंदर थाना सनैसा गांव निवासी रत्नेश वर्मा पुत्र रामजी बुलाकर ले गए थे। रात करीब 9:00 बजे के आसपास गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा बेटा धर्मपुर घूरीटीकर ईट भट्ठा के सामने तालाब के पास खून से लखपथ हालत में पड़ा हुआ है। पीड़िता और उसका देवर वहां पहुंचकर फौरन सीएचसी लेकर गए। जहां पर मौजूद चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव देखने पर मृतक के सिर में कई जगह चोटे हैं। थाना प्रभारी ओ0पी0 राय ने बताया लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button