उत्तर प्रदेशगाजीपुर

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाज़ीपुर। गोरखपुर वाराणसी रेलमार्ग पर सादात रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम शालीमार एक्सप्रेस से कटकर एक युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची सादात थाने की पुलिस ने घटनास्थल जीआरपी औड़िहार के कार्यक्षेत्र का होने के कारण जीआरपी को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मृत युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त अब्बास मेंहदी (26वर्ष) पुत्र मोहम्मद मेंहदी निवासी हल्दौर थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की। मृतक की जेब से पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र भी बरामद किया गया।

बताया गया कि गोरखपुर वाराणसी रेलमार्ग पर रन थ्रू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस शाम करीब पौने छह बजे सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से गुजर रही थी। स्टापेज न होने के कारण ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी।उम्मीद जताई गयी कि उसी दौरान युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में ट्रेन से नीचे गिर पड़ा होगा। चलती ट्रेन के पहिये के नीचे गिरने से उसका सिर कुचला होगा और उसकी मौत हो गयी होगी।

औड़िहार जीआरपी चौकी इंचार्ज विश्व दीपक यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button